ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने द कश्मीर फाइल्स को बताया अधूरी फिल्म

लखनऊ  (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने द कश्मीर फाइल्स को अधूरी फिल्म बताते हुए कहा है कि इसमें कश्मीरी पंडितों का ही उत्पीड़न दिखाया गया है, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मुसलमानों और पंडितों पर हुए अत्याचार को नहीं दिखाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे भाईचारा और आपसी सौहार्द खत्म होगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को द कश्मीर फाइल्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”फिल्म द कश्मीर फाइल्स में केवल कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न दिखाया गया है, जबकि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कश्मीरी मुसलमानों, पंडितों और सरदारों को बुरी तरह समान रूप से उजाड़ा व प्रताड़ित किया गया था। पूरा दृश्य दिखाएं। अधूरा फिल्म दिखाने से आपसी सौहार्द और भाईचारा खत्म होगा।”

इससे पहले बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बीजेपी सरकार पर तंज कसा और कहा कि यदि कश्मीर फाइल्स फिल्म बनी है तो लखीमपुर फाइल्स भी बननी चाहिए। लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप चढ़ाए जाने की घटना के संदर्भ में उन्होंने यह बात कही।

गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है कि किस तरह 1990 में कश्मीर में पंडितों पर अत्याचार हुआ। कश्मीरी पंडितों को दहशतगर्दों ने धर्म बदलने, भागने या फिर मारे जाने का विकल्प दिया था। कश्मीरी पंडितों के साथ हुई कई क्रूर घटनाओं को फिल्म में दर्शाया गया है।

Scroll to Top