ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

ठाकुरगंज बालागंज स्थित ईवा अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते नेपाली बच्चे की मौत प्रकरण में अफसरों ने अस्पताल संचालन पर रोक लगाने का मौखिक आदेश जारी कर खानापूर्ति कर ली थी। इसका खुलासा सीएमओ की जांच में हुआ है। अस्पताल संचालक को भर्ती पर रोक के लिए नोटिस तक जारी नहीं हुई है।

नतीजा अस्पताल संचालक बेखौफ होकर मरीजों की भर्ती कर रहा था। मंगलवार को टीम ने अस्पताल संचालक को कॉल करके पूछा तो उसने नोटिस न मिलने की बात कही। जिसके बाद अफसरों ने उसे संचालन पर रोक लगाने के लिए नोटिस जारी किया है।

बालागंज के ईवा अस्पताल में नेपाली बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप है। बच्चे की मौत होने के बाद पिता ने मामले की शिकायत सीएमओ से की है। सीएमओ की टीम की जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चे का इलाज आर्थोपैडिक की बजाए प्लास्टिक सर्जन ने किया था। इसकी पुष्टि खुद अस्पताल संचालक ने किया है।

वहीं जांच दौरान टीम को यहां पर कोई भी डॉक्टर नहीं मिला था। मरीजों का इलाज स्टॉफ जरिए किया जा रहा था। कमेटी ने अस्पताल में भर्ती पर रोक लगाने की रिपोर्ट दिया था। जिसके बाद अफसर अस्पताल संचालन पर रोकलगाने का मौखिक आदेश जारी कर खानापूरी कर ली। अस्पताल को नोटिस देकर संचालन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अस्पताल में जांच दौरान मरीज भर्ती मिला तो जिला प्रशासन की मदद से सील करने की कार्रवाई होगी।

Scroll to Top