ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्‍मृति ईरानी ने किया वादा-‘तुम्‍हें मैं खुद लेकर चलूंगी इसरो’

अमेठी (मानवीय सोच)  अमेठी के एक स्कूल की छात्रा की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाने की इच्छा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तुरंत कहा कि वह खुद उसे अगले महीने इसरो लेकर जाएंगी।

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गन भवानी धाम के निकट एक निजी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने मंगलवार को पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जब संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर की छात्रा नीतू मौर्या को टैबलेट देते हुए पूछा, ‘‘तुम आगे क्या करना चाहती हो?’’ तो नीतू ने कहा, ‘‘मैं इसरो जाना चाहती हूं और वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।’’

इस पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यह छात्रा इसरो जाना चाहती है, वैज्ञानिक बनना चाहती है। इस छात्रा को मैं अगले महीने स्वयं इसरो लेकर जाऊंगी।’’ उन्होंने कहा कि अमेठी के लिए यह गर्व की बात होगी कि यहां की एक छात्रा इसरो जाना चाहती है और वैज्ञानिक बनना चाहती है। एक दिन नीतू जरूर अमेठी का नाम रोशन करेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं छात्र-छात्राओं से अपील करना चाहती हूं, वह जो कुछ करना चाहते हैं, मैं उनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं।’’ ईरानी ने कहा, ‘‘अमेठी जिला में अब तक 11672 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया है, मैं इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करती हूं।’’

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करा कर शिक्षा में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने का काम किया है। इससे पूर्व ईरानी ने जयपुरिया शिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया और वहां छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया।

Scroll to Top