ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हनी ट्रैप में फंसकर ISI की महिला जासूस को सेना की खुफिया जानकारी देने का आरोप

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   हनी ट्रैप में फंसकर ISI जासूस को सेना के गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जवान का नाम प्रदीप कुमार है जिसे 21 मई को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 साल के प्रदीप कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला जासूस को सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सौंपे।
जानकारी के मुताबिक जोधपुर में पोस्टिंग के दौरान प्रदीप कुमार की फेसबुक पर पाकिस्तानी महिला जासूस से दोस्ती हुई। महिला ने फेसबुक पर हिंदू लड़की चदम के नाम से आईडी बना रखी थी। जासूस ने प्रदीप से कहा था कि वो मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है और बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी करती है।

आरोप है कि महिला से कई महीनों की दोस्ती के बाद प्रदीप कुमार शादी के बहाने दिल्ली आया और उसने सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सौंपे। जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार नेइंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाली पाकिस्तानी महिला को सैन्य और रणनीतिक महत्व से जुड़ी गोपनीय जानकारी और तस्वीरें भेजी। पुलिस के मुताबिक कुमार और पाकिस्तानी जासूस पिछले 6 महीने से व्हाट्सएप पर एक दूसरे के संपर्क में थे।

डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा मुताबिक, कुमार ने व्हाट्सएप के जरिए पाक एजेंट को कई सीक्रेट डॉक्यूमेंट भेजे जिससे यूनिट के बाकी सैनिकयों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। आरोप है कि कुमार की एक और महिला मित्र भी इस अपराध में शामिल थी। कुमार को राजस्थान पुलिस ने 18 मई को जासूसी के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और शनिवार 21 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

Scroll to Top