ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हरियाणा से अधिक पानी की मांग के लिए आतिशी ने शुरू की भूख हड़ताल

जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण  दिल्ली के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता मौजूद हैं। आतिशी ने कहा, ”दिल्ली सरकार में जल मंत्री होने के नाते मैंने राष्ट्रीय राजधानी को पानी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, लेकिन अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा।” उन्होंने कहा, ”यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हरियाणा सरकार  दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे देती।” सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि आतिशी की ‘तपस्या’ सफल होगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहे लोगों की दुर्दशा को टेलीविजन पर देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। उन्होंने जेल से भेजे गए अपने संदेश में कहा, ”प्यासे को पानी पिलाना हमारी संस्कृति है।  दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से पानी मिलता है। हमें ऐसी भीषण गर्मी में पड़ोसी राज्यों से मदद की उम्मीद थी। लेकिन, हरियाणा ने दिल्ली के पानी का हिस्सा ही कम कर दिया।” मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, ”दोनों राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें हैं,

लेकिन क्या यह पानी पर राजनीति करने का समय है?” इससे पूर्व, आतिशी ने सुनीता केजरीवाल, ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और अन्य नेताओं के साथ भोगल जाने से पहले राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आतिशी ने सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हर संभव प्रयास करने के बाद भी हरियाणा सरकार  दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही है, इसलिए वह दक्षिणी  दिल्ली के भोगल इलाके में दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगी।

 

Scroll to Top