ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# हाईटेंशन लाइन के 16 मीटर नीचे बने मकान में दौड़ा करंट ; चार लोग झुलसे

आगरा : (मानवीय सोच)  केके नगर की शिवाकुंज काॅलोनी में शनिदेव मंदिर के पास रहने वाले अशरफ अली के घर पर शनिवार को हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। इससे परिवार के चार सदस्य झुलस गए। बेटे उस्मान की हालत नाजुक है।

शनिदेव मंदिर के पास गली नंबर नौ में ललन के घर के बाहर लगे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मीटर में आग लग गई। यहां 11 केवी की हाईटेंशन लाइन है। इसके ऊपर से 132 केवी की लाइन भी निकल रही है। ललन के पड़ोसी अशरफ अली के घर में भी इससे करंट दौड़ गया। 

प्रतिबंधित है 35 मीटर तक निर्माण

उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एलपी चक्रवेदि के मुताबिक हाईटेंशन लाइन के नीचे निर्माण करना प्रतिबंधित है। लाइन के पास 35 मीटर तक निर्माण नहीं किया जा सकता। नीचे भी 16 मीटर तक कोई भी चीज संपर्क में नहीं आनी चाहिए। हाईटेंशन तारों के चारों कॉरिडोर में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बन जाता है, जिसकी परिधि में आने वाली किसी भी वस्तु को यह अपनी ओर खींचते हैं। इसकी चपेट में आने पर एक सेकंड में ही मृत्यु हो जाती है।
Scroll to Top