ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाई कोर्ट में फैसले से पलटी भगवंत मान सरकार : पंजाब में 420 VIP की सुरक्षा होगी बहाल

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पंजाब में 420 वीआईपी लोगों की सुरक्षा फिर से बहाल होगी। 7 जून से इन लोगों को फिर से सुरक्षा दी जाएगी और हर किसी को खतरे की समीक्षा करने के बाद ही आगे कोई फैसला होगा। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भगवंत मान सरकार ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान यह बात कही। इस तरह पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट में अपने फैसले से पलटने की बात कही है, जिसके तहत उसने वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात कही थी। पूर्व मंत्री ओपी सोनी की अर्जी पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट में आम आदमी पार्टी सरकार ने 7 जून से 420 लोगों की सुरक्षा बहाल करने की जानकारी दी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह फैसला लिया गया है।

मूसेवाला भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा को कम किया गया था या फिर वापस लिया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने मान सरकार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आखिर जिन लोगों का सुरक्षा कवर कम हुआ था, उनकी लिस्ट लीक कैसे हो गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा को वापस लिए जाने की काफी निंदा की गई थी। सिद्धू मूसेवाला की मानसा में अज्ञात हमलावरों ने 30 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही पंजाब में राजनीतिक उबाल देखा जा रहा है और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी भगवंत मान सरकार घिरी हुई है।

इस बीच भगवंत मान दिल्ली पहुंचे हैं और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पंजाब में हाल ही में हुईं कुछ घटनाओं और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पैदा हुए हालातों को लेकर बात हुई है।

 

Scroll to Top