ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंदू महासभा का दावा- जामा मस्जिद के नीचे देवी-देवताओं की मूर्तियां

वाराणसी  (मानवीय सोच)   ज्ञानवापी मस्जिद, कुतुब मीनार और ताजमहल बाद हिंदू संगठनों के निशाने पर अब दिल्ली की जामा मस्जिद भी आ गई है। हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने दावा है कि जामा मस्जिद के नीचे हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां हैं। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर जामा मस्जिद के चबूतरे और सीढ़ियों की खुदाई कराके उन्हें निकलवाने की अपील की है।

स्वामी चक्रपाणी ने शाही इमाम से जामा मस्जिद की खुदाई करने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह जो भी सच्चाई होगी वो लोगों के सामने आ जाएगा। हिंदू महासभा ने ये मांग तब की है जब वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के अलग अलग दावे हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्वामी चक्रपाणि ने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले भी उनकी मांग थी कि दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखा जाना चाहिए, क्योंकि नाम का बहुत महत्व होता है। अगर दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखा जाए तो दिल्ली में बारिश भी होगी और दिल्ली में खुशहाली भी आएगी। जब देश की राजधानी खुशहाल रहेगी तो पूरा देश खुशहाल रहेगा।

ज्ञानवापी हिंदू मंदिर था: स्वामी चक्रपाणी
इसके अलावा, ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे पर स्वामी चक्रपाणी ने कहा कि इससे ये बात 100 फीसदी पुख्ता हो गई कि वहां हिंदू मंदिर था। कोर्ट ने भी इसे मानकर आदेश दिया है कि जिस स्थान पर शिवलिंग मिला है, उसे सील कर दिया जाए। वहां किसी को न जाने दिया जाए।

Scroll to Top