ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिजाब विवाद में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या से बढ़ा तनाव

बेंगलुरु (मानवीय सोच) कर्नाटक का हिजाब विवाद अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। हिजाब के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले 23 साल के बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। युवक शिवमोगा का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात 9 बजे उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इलाके में कई गाड़ियां जला दी गईं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लगा दी। वहीं मृतक हर्षा का शव सुरक्षा के बीच पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच शव उसके घर लाया गया।

मृतक के घर पर भी लोगों को जमावड़ा था। इस हत्या के विरोध में कई हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हत्या की वजह क्या थी। जानकारी के मुताबिक हर्षा ने अपने फेसबुक पर हिजाब के विरोध में और भगवा गमछे के समर्थन में पोस्ट लिखी थी। इसके अलावा हिजाब के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में भी वह शामिल था।

हर्षा के शव जब उनके घर ले जाया जा रहा था तो हिंदू संगठनों के लोग एंबुलेंस के साथ चल रहे थे।शिवमोगा में तनाव इतना बढ़ा है कि दो दिनों के लिए स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

हत्या पर सियासत भी गर्म
इस हत्या के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। कर्नाटक के गृह राज्य मंत्री का कहना है कि हिजाब से इस हत्या का कोई कनेक्शन नहीं है। वहीं मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा है कि विशेष समुदाय के लोगों ने हत्या करवाई है। उन्होंने डीके शिवकुमार पर हत्या के लिए भड़काने का भी आरोप लगाया है। वहीं शिवकुमार का कहना है कि ईश्वरप्पा के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने ईश्वरप्पा को पद से हटाने की भी मांग की है।

 

Scroll to Top