दिल्ली : (मानवीय सोच) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सीएमडी और चेयरमैन पवन कांत मुंजाल पर शिकंजा कसा है. जांच एजेंसी ने उनकी दिल्ली स्थित 3 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है. इसकी कीमत करीब 24.95 करोड़ बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई एक मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच में की है. जांच एजेंसी ने उनकी कंपनी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया था.बता दें की जांच एजेंसी ईडी पहले से ही पवन कांत मुंजाल के खिलाफ एक मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई भी उसी जांच का एक हिस्सा है.
जाच एजेंसी की ताजा कार्रवाई में उनकी अभी तक दिल्ली में तीन अचल संपत्ति को सील किया गया है. जिसकी कीमत 24.95 करोड़ रुपये है. वहीं ईडी की पिछली कार्रवाई में भी इतने करोड़ संपत्ति जब्त की गई थी. दोनों को मिलाकर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के चेयरमेन पवन कांत मुंजाल की अब तक 50 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त हो चुकी है.
