जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस बी और सी से ग्रस्त मरीजों की वायरल लोड की जांच और इलाज नि:शुल्क हो सकेगा। इसके लिए कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम का सेंटर बनाया गया है। यहां पर हेपेटाइटिस बी व सी के वायरल लोड का ट्रायल शुरू हो चुका है। कुछ दवाएं भी आ गई हैं। जीएसवीएसएस पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में एक माह में करीब 50 मरीज हेपेटाइटिस बी और करीब 30 मरीज हेपेटाइटिस सी से पीड़ित पहुंचते हैं।
वहीं, हैलट अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त करीब 20 मरीज और हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त करीब 10 मरीज प्रति सप्ताह पहुंचते है। लेकिन अभी कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में हेपेटाइटिस बी व सी के वायरल लोड की जांच की सुविधा नहीं होने पर माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग से सैंपल लखनऊ भेजे जाते थे, जहां से रिपोर्ट आने में कई सप्ताह लगते और मरीजों को दिक्कत होती थी।
