ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हैदराबाद गैंगरेप: चार नाबालिग आरोपियों को जमानत मिली

हैदराबाद (मानवीय सोच)  हैदराबाद गैंगरेप मामले में चार नाबालिग आरोपियों को जमानत दे दी गई है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक के बेटे सहित चार आरोपियों को किशोर गृह से रिहा कर दिया गया है. इन सभी आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद यहां रखा गया था. मंगलवार को पांचवें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सह किशोर न्याय बोर्ड द्वारा जमानत आदेश जारी किए गए.

बता दें कि 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि पांचवां नाबालिग आरोपी किशोर गृह में ही रहेगा क्योंकि उसने जमानत के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. वहीं मामले के एकमात्र वयस्क आरोपी सादुद्दीन मलिक को चंचलगुडा जेल में रखा गया है.

28 मई को हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक पार्टी के बाद घर लौट रही लड़की के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था. लड़कों ने पीड़िता को घर छोड़ने की पेशकश की थी. जिसके बाद वे एक पेस्ट्री और कॉफी शॉप में गए, जहां से वे एक इनोवा में बैठक गए. कुछ देर बाद गाड़ी खड़ी करके पीड़िता के साथ उन्होंने बारी-बारी बलात्कार किया, जबकि अन्य लोग बाहर पहरा दे रहे थे.

पुलिस के अनुसार वीडियो में एक किशोर को कथित तौर पर लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया था, लेकिन वह बलात्कार में शामिल नहीं था.

पुलिस ने शुरुआत में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर “शील भंग करने” का मामला दर्ज किया था. बाद में इसे रेप केस में बदल दिया गया. नाबालिग आरोपी 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र हैं और ‘राजनीतिक रूप से प्रभावशाली’ परिवारों से ताल्लुक रखते हैं.

Scroll to Top