ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

होली में चीन को लगा जोर का झटका, बाजारों से गायब दिखा उसका सामान

नई दिल्ली (मानवीय सोच) इस साल होली के त्योहार में भारतीय सामानों की बिक्री चरम पर रही. ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि लोग पिछले 2 साल से कोरोना वायरस महामारी के चलते किसी भी त्योहार को हर्षोल्लास के साथ नहीं मना पाए थे. सरकार की तरफ से जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए लोगों ने अपनी खुशियों की आहुति देते हुए घरों में महफूज रहना ही जरूरी समझा. लेकिन इसके साथ-साथ चीनी प्रोडक्ट्स के सामान का भी कई देशों ने बहिष्कार किया, जिसमें भारत ने अहम भूमिका निभाई.

चीनी सामान पर भारत ने लगाई रोक

बता दें कि भारत ने चीनी सामान को पूरी तरह से बैन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. भारत के इस फैसले से चीन को बड़ा झटका तो जरूर लगा है क्योंकि पड़ोसी देश होने के चलते चीन का सबसे अधिक सामान भारत में आयात होता था. लेकिन चीन की तरफ से कोरोना महामारी की भयानक देन को भारत नहीं भूल सकता है और ये फैसला लेना कि चीन के सभी सामान को अब भारत में आने नहीं दिया जाएगा कहीं ना कहीं कठिन भी था.

भारतीय बाजारों पर चीन का कब्जा खत्म!

भारत में त्योहार के मौके पर चाहे वो होली हो या दिवाली सभी बाजारों में सामान चीन का ही होता था लेकिन इस बार होली के त्योहार में बाजारों में अलग ही रौनक दिखी. इस साल की होली लोगों ने भारतीय प्रोडक्ट्स के साथ मनाई. यानी कि चीनी सामान की जगह इस बार लोगों ने स्वदेशी पिचकारी और गुलाल का खूब इस्तेमाल किया. पिछले कई सालों तक चीनी प्रोडक्ट्स ने भारतीय बाजार पर पूरी तरह कब्जा कर रखा था लेकिन कोरोना के चलते चीनी सामान के आयात को रोक दिया गया जिसका सीधा फायदा भारतीय दुकानदारों को मिला.

व्यापारियों ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

इस पर व्यापारियों के संगठन Confederation of All India Traders (CAIT) ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि दो साल कोविड के वनवास के बाद इस साल व्यापारियों ने होली काफी अच्छे से मनाई. पूरे देश में पिछले साल के मुकाबले इस साल बिजनेस में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

एक अनुमान के अनुसार, इस बार होली में देशभर में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. वहीं अकेले दिल्ली में 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस हुआ. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस बार चीनी सामान का एक भी प्रोडक्ट नहीं बिका. इससे पहले हर साल लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का चीनी सामान बिकता है.

Scroll to Top