ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार

लखनऊ : (मानवीय सोच)  छात्रवृत्ति घोटाले में अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार देर रात राजधानी से गिरफ्तार कर लिया। उसे कल सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायमूर्ति अजय विक्रम सिंह की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने उसकी सात दिन की कस्टडी रिमांड को मंजूर करते हुए ईडी के हवाले कर दिया। सूत्रों के मुताबिक विक्रम नाग छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम देने वाले हाइजिया एजूकेशन ग्रुप के साथ मिलकर दिव्यांगों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति के करोड़ों रुपए हड़प चुका है।

दरअसल, ईडी की जांच में सामने आया था कि हाइजिया ग्रुप ने दिव्यांगों के फर्जी बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति की रकम को हड़पा है। इसकी गहनता से जांच करने पर सामने आया कि अंतराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग हाइजिया ग्रुप के एजेंट के रूप में काम करता है। वह दिव्यांगजनों के सर्टिफिकेट, शैक्षणिक दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र आदि हासिल करने के बाद उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देता था। 

Scroll to Top