अंबेडकरनगर : (मानवीय सोच) अंबेडकरनगर महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्टाफ नर्सों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। नर्सों का कहना था कि प्राचार्य ने सुबह आठ बजे ड्यूटी शुरू होने से पहले ही कई स्टाफ नर्स को अनुपस्थित कर दिया। नाराज महिलाकर्मियों का कहना था कि यह उत्पीड़न है। कहा कि सीनियर चिकित्सकों की मनमानी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नर्सों के प्रदर्शन से काफी देर तक वहां हड़कंप का माहौल रहा। बाद में समझा बुझाकर उन्हें काम पर वापस भेजा गया।
