ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला : जाति देखकर हो रही कुलपतियों की नियुक्ति

लखनऊ  (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सदन से लेकर सड़क तक योगी सरकार पर कई हमले किये। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने के बाद बाहर आने पर अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जाति देखकर यूपी में कुलपतियों की नियुक्ति हो रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। आम लोगों से जुड़े मामलों पर जवाब नहीं दिया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब बजट बढ़ा है तो सरकार को विभागों में भी खर्च ज़्यादा करना चाहिए। बिजली भी लगातार महंगी होती जा रही है। बिजली विभाग आज फिर 70,000 करोड़ रुपए के घाटे में पहुंच गया है। योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति जाति के आधार पर हो रही है। इन सब सवालों का जवाब सरकार को देना चाहिए।

इससे पहले विधानसभा में अखिलेश यादव ने वित्त मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि अयोध्या में किसानों के साथ कुछ अच्छा नहीं हुआ। सपा सरकार किसानों के लिए बहुत काम किया है। सपा सरकार में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। सर्किल रेट बढ़ा होता तो किसानों से जल्दी जमीन मिलती। किसानों को धान की कीमत क्यों नहीं दिला पाई सरकार? सरकार बताएं कितने किसानों को धान की कीमत मिली।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि यह बजट नहीं बंटवारा है। अखिलेश ने कहा कि बिजली विभाग के बजट में कोई ग्रोथ नहीं है। सड़कों पर काम नहीं हो रहा है। सड़कों के लिए केंद्र पैसा क्यों नहीं ले रहे हैं। इटावा और फिरोजाबाद कारोबार के लिए कितना बजट है? आगरा के लेटेस्ट प्रोडक्ट के लिए कितना बजट रखा? अखिलेश ने कहा कुशीनगर को हमारी सरकार ने हवाई अड्डे के लिए बजट दिया था। अयोध्या का एयरपोर्ट अभी तक नहीं बना। अखिलेश ने कहा कि अगर जिलों में एयरपोर्ट बन जाते तो आज बाहर से आने वालों को लखनऊ में नहीं उतरना पड़ता।

अखिलेश यादव ने विधानसभा में बजट को लेकर कई सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने कहा कि विभाग के खर्च करने की कैपेसिटी कितनी है? आपकी स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए क्या किया? स्वच्छ भारत का सपना दिखाया और शहरों में गंदगी की भरमार है। अखिलेश ने कहा कि युमना नदी, काली नदी, गंगा नदी के लिए क्या किया। हमारी सरकार ने वरुणा नदी के लिए काम किया।

Scroll to Top