ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश को कम पड़ीं सीटें तो कांग्रेस देगी समर्थन , गठबंधन पर प्रियंका का सीधा जवाब

लखनऊ (मानवीय सोच) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव बाद समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की संभावना को स्वीकार करते हुए कहा है कि यदि अखिलेश यादव को सरकार बनाने के लिए कुछ सीटें कम पड़ती हैं तो कांग्रेस को समर्थन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बस इसके लिए शर्त यह होगी कि युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस के बनाए अजेंडे को पूरा कर दिया जाए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि उनकी पार्टी चुनाव बाद सपा से गठबंधन को स्वीकार है। प्रियंका गांधी से पूछा गया कि कभी ऐसा मौका आया जब सभी को साथ आना पड़ा, तो आप अखिलेश को समर्थन देंगी? इसपर प्रियंका गांधी ने कहा ”यदि ऐसी परिस्थितियां आई तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत होगी।” इसके बाद पूछा गया कि यदि अखिलेश कुछ सीटों से पीछे रह जाएं तो कांग्रेस उन्हें समर्थन देगी? इसपर प्रियंका का जवाब था, ”बशर्ते मेरे युवाओं, महिलाओं का अजेंडा लागू हो।”

प्रियंका ने कहा कि वो विचारधारा की लड़ाई लड़ रही हैं और उनका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है । उन्होंने कहा, ”हम बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं। सत्ता पाएंगे या नहीं? ये भविष्यवाणी तो मैं कर नहीं सकती हूं। लेकिन मैं ये कहना चाहती हूं कि जो हमारा संघर्ष हैं, वो महिलाओं और युवाओं के लिए है। किसी न किसी को तो इनकी बात करनी पड़ेगी। ये सिर्फ सत्ता में आने का माध्यम नहीं है।” प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जिन गरीब और कमजोर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है  पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

प्रियंका गांधी ने साफ कहा कि 10 मार्च को नतीजे चाहे जो भी आए, वो महिलाओं और युवाओं के लिए संघर्ष करती रहेंगी। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी घरेलू जिंदगी के भी कई राज खोले। उन्होंने बताया कि वो घर से लेकर बाहर तक हर रोल पूरी शिद्दत से निभाती हैं। प्रियंका ने अपने किचन से जुड़ी कई बातें भी साझा कि उन्होंने कहा, ”मैंने अपनी नानी से इटैलियन खाना सीखा, थाई खाना बनाती हूं, देसी खाना भी बनाती हूं। लेकिन मैं अपनी सासु मां के साथ कभी कॉन्पिटिशन नहीं करती हूं। उनका कढ़ी- चावल या राजमा-चावल गजब का होता है । मैंने उनसे कह दिया कि या तो मुझे सिखाओ या मैं कभी नहीं बनाऊंगी। वो इसे बहुत लजीज बनाती हैं।”
Scroll to Top