ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अखिलेश यादव का तंज: कुछ लोग चले गए 2000 की नोटों की तरह

लखनऊ : (मानवीय सोच) अखिलेश यादव ने फेसबुक पोस्ट और ट्वीट के जरिए उन नेताओं पर तंज किया जो हाल ही में सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। सोमवार की दोपहर को किए अपने किए ट्ववीट में उन्होंने लिखा कि ‘कुछ लोग चले गए 2000 की नोट की तरह’। इस ट्वीट आने के बाद सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ उनके पक्ष में रीट्वीट हुए तो कुछ ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। 

ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश का यह ट्वीट उन बीजेपी नेताओं पर किया गया तंज है जो पिछले कुछ दिनों से बारी-बारी करके सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। सोमवार को सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। सैनी के अलावा कुछ पूर्व सपा विधायक भी पाला बदलकर उस खेमे से इस खेमे में आ गए हैं।

कुछ दिनों पूर्व सपा विधायक दारा सिंह ने पार्टी छोड़ी थी। तब पार्टी प्रवक्ताओं ने इसे विश्वासघात करार दिया था। विधायकों और पूर्व मंत्रियों के अलावा 2022 में सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओपी राजभर भी एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं। 

Scroll to Top