ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव के बयान पर भड़के चाचा शिवपाल

(मानवीय सोच) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव  और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  के बीच सियासी रिश्तों में कड़वाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं. इस बीच चाचा शिवपाल ने अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि अगर उनको लगता है कि मैं बीजेपी में हूं, तो मुझे पार्टी से निकाल दें.

अखिलेश यादव पर किया पलटवार

दरअसल अखिलेश यादव ने आगरा के एक कार्यक्रम में कहा था कि चाचा शिवपाल यादव बीजेपी के संपर्क में हैं. शिवपाल ने अखिलेश यादव के इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा, ‘मैंने सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर चुनाव लड़ा था. अगर उन्हें ऐसा लगता है तो वह तुरंत इस पर निर्णय लें और मुझे विधानमंडल दल से बाहर निकाल दें.’

‘मुझे पार्टी से निकाल दें अखिलेश’

शिवपाल यादव ने कहा, अखिलेश यादव मुझे पार्टी से निकालने में देर न करें. उन्होंने जिस तरह का बयान दिया है, वे मुझे पार्टी से निकाल सकते हैं. मैं कोई सहयोगी दल नहीं हूं. मैं सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और सपा के 111 विधायकों में से एक हूं. ऐसे में वे मुझे पार्टी से निकाल सकते हैं.

आजम खान के परिवार से मिलेंगे शिवपाल

शिवपाल ने सपा के नेता आजम खान के साथ किए जा रहे व्यवहार की भी आलोचना की, जो लंबे समय से जेल में हैं. बुधवार को रामपुर में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आजम के परिवार से मिलने पर शिवपाल ने कहा कि राजनीति में शिष्टाचार मुलाकातें होती रहती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं भी उनसे जल्द मिलने की कोशिश करूंगा. उनका परिवार मेरे संपर्क में है.’ शिवपाल ने कहा, ‘चुनाव से पहले मैं आजम से जेल में मिला था, उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था. उनके जैसे बड़े नेता के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह सही नहीं है. राजनीति में प्रतिशोध की ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए.’

Scroll to Top