ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश से नाराजगी के बाद BJP में शामिल होंगे शिवपाल यादव

लखनऊ  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव  से नाराज चल रहे हैं और अब खबर है कि शिवपाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवपाल के अलावा उनके बेटे आदित्य भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. बताया जा रहा है कि अखिलेश से नाराजगी के बाद शिवपाल यादव नए समीकरण की तलाश में हैं.

शिवपाल यादव करेंगे ओपी राजभर से मुलाकात

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल यादव इटावा स्थित आवास से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं और सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, शिवपाल यादव आज लखनऊ में एसबीएसपी नेता ओम प्रकाश राजभर  से मुलाकात करेंगे.

मुलायम सिंह से मिलने जाएंगे दिल्ली

ओपी राजभर से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव दिल्ली रवाना होंगे, क्योंकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव को अपने आवास पर शाम को मुलाकात के लिए बुलाया है. शिवपाल यादव इटावा से निकलते वक्त मीडिया में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और अपनी गाड़ी से रवाना हो गए.

शिवपाल यादव ने अमित शाह से मांगा था समय

इससे पहले शिवपाल यादव  पिछले 2 दिनों से दिल्ली में थे और इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा था. इसके बाद से ही सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि शिवपाल सिंह खुलेआम अखिलेश से नाराजगी जता चुके हैं.

शपथ के लिए विधान सभा भी नहीं पहुंचे शिवपाल

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा में 50 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की और सोमवार को शपथ लेने वाले विधायकों को मिलाकर यह संख्या 393 पहुंच गई है. हालांकि इन दोनों दिन शिवपाल सिंह यादव   नहीं पहुंचे. बता दें कि अभी समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव के अलावा सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, भाजपा से गोरखपुर के कैंपियरगंज से निर्वाचित फतेह बहादुर सिंह समेत 10 विधायकों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ है.

शिवपाल यादव ने कुछ भी कहने से किया इनकार

इटावा में जब पत्रकारों ने शिवपाल यादव से विवाद के मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ नहीं कहूंगा. अगर मेरे पास साझा करने के लिए कुछ है, तो मैं आपको (मीडिया) फोन करूंगा.’ बता दें कि शिवपाल यादव ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई थी, लेकिन हाल ही में संपन्न हुए यूपी विधान सभा चुनाव में उन्होंने जसवंत नगर सीट से सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था.

Scroll to Top