ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अगले महीने खुलेगा लखनऊ का जुरासिक पार्क

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित जुरासिक पार्क अगले महीने से खोल दिया जाएगा। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पार्क का निरीक्षण किया और पूरे हो चुके काम को देखा। इस दौरान उन्होंने एक महीने के सारे काम पूरे करने और जुरासिक यूपी का पहला डायनासोर पार्कजनेश्वर मिश्र पार्क में 5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा यह पार्क यूपी का पहला डायनासोर पार्क है।

यहां गॉडजिला, मैमथ, किंग कॉग व डायनासोर की विभिन्न प्रजातियों के रियल साइज मॉडल लगाए गए हैं। यह मॉडल अत्याधुनिक सेंसर से लैस हैं, जिससे कि दर्शकों को डायनासोर की ब्रीथिंग व साउंड इफेक्ट के साथ मूवमेंट भी देखने को मिलेगा। पार्क में स्कल्पचर आदि के निर्माण में खराब हो चुकी चीजों जैसे गाड़ियों के स्क्रैप व टायर इत्यादि का प्रयोग किया गया है। अब तक 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 30 दिन के भीतर बाकी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली आपूर्ति के लिए लेसा से संपर्क किया गया है।

जनेश्वर मिश्र पार्क में 5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जा यूपी का पहला डायनासोर पार्क एक ही काउंटर से मिलेगा टिकटउपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि जुरासिक पार्क, 5डी मोशन चेयर व मल्टीमीडिया लेजर शो के टिकट वितरण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत व्यवस्था कराई जाए। इससे लोगों को टिकट लेने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देशित किया कि जनेश्वर मिश्र पार्क के जिस गेट से लोगों का सबसे ज्यादा आवागमन होता है, वहीं पर काउंटर स्थापित कराया जाए।

साथ ही टिकट के लिए नगद भुगतान के साथ-साथ ई-पेमेंट का भी विकल्प दिया जाएगा। आय कम होने पर संस्था जिम्मेदारउपाध्यक्ष ने 5डी मोशन चेयर का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इसका संचालन व काम कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जितनी सीटें हैं, उतनी ही संख्या में मैग्निफाइंग चश्मों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर 5डी मोशन चेयर शो से प्रतिमाह 3 लाख रुपए से कम की आय होती है, तो कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

Scroll to Top