नई दिल्ली (मानवीय सोच) सेना में भर्ती के अग्निपथ योजना को लेकर अब एक अलग विवाद खड़ा हो गया है. इस नए विवाद के तहत विपक्ष का आरोप है कि आवेदकों से जाति प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं. बहरहाल, इस मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए केन्द्र सरकार ने कहा है कि सेना में जाति और धर्म के प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पहले से ही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि सेना में भर्ती की व्यवस्था अभी भी वही है, जो आजादी से पहले से चली आ रही है.
