(मानवीय सोच) : दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी को अमेरिकी सरकार से बहुत बड़ा फंड मिला है. दरअसल, अमेरिकी सरकार के इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) ने उन्हें 4,600 करोड़ रुपये यानी 553 मिलियन का फंड दिया है. हालांकि, यह फंड अडानी ग्रुप के भारतीय प्रोजेक्ट के लिए नहीं है. यह फंड अमेरिकी संस्थान ने श्रीलंका में एक प्रोजेक्ट के लिए अडानी पोर्ट को दिया है बता दें कि अडानी ग्रुप श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट में डीप वॉटर कंटेनर टर्मिनल बना रहा है. अमेरिका के साथ इस डील के बाद अडानी ग्रुप को बंपर बूस्ट मिल सकता है
इतना ही नहीं इससे अडानी ग्रुप को लेकर निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा. बता दें कि हाल ही में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के खिलाफ अकाउंटिंग में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था, लेकिन ग्रुप ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. ग्रुप की जांच भी की गई, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला बता दें कि अमेरिकी सरकार का संस्थान डीएफसी निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करता है. यह ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल, बुनियादी ढांचे, कृषि और छोटे व्यवसाय और वित्तीय सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करता है
