(मानवीय सोच) : अडानी ग्रुप ने ऑर्गेनाइडज़्ड क्राइम एंड करप्शन रिपर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) द्वारा लगाए गए छिपे विदेशी निवेशकों के ‘दोबारा थोपे गए’ आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है. समूह ने एक बयान में कहा है कि हम इन पुनर्चक्रित आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं.
ये समाचार रिपोर्टें योग्यताहीन हिंडनबर्ग रिपोर्ट को पुनर्जीवित करने के लिए सोरोस-वित्त पोषित हितों द्वारा विदेशी मीडिया के एक वर्ग द्वारा समर्थित एक और ठोस कोशिश नजर आ रही है. ऐसी उम्मीद की जा रही थी, जैसा पिछले सप्ताह मीडिया की तरफ से रिपोर्ट किया गया था.
अडानी समूह ने कहा, ये दावे एक दशक पहले के बंद मामलों पर आधारित हैं, जब राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अधिक चालान, विदेश में धन हस्तांतरण, संबंधित पार्टी लेनदेन और एफपीआई के माध्यम से निवेश के आरोपों की जांच की थी.
