(मानवीय सोच) : बाल सुधार गृह राजरूपपुर से रिहा होकर जब माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे (अहजम और आबान ) पहुंचे तो हटवा इलाके में अतीक के समर्थकों ने जश्न मनाकर दोनों का स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान इलाके में अतीक के समर्थकों का लंबा काफिला दिखाई दिया. वहीं इस काफिले में पुलिस की जीप भी शामिल दिखी. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माफिया के बेटों को रिहाई में जश्न मनाते दिखाया जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, अतीक अहमद के दोनों बेटे जब हटवा गांव पहुंचे तो यहां पर बिल्कुल वैसे ही गाड़ियों का लम्बा काफिला देखने को मिला, जैसे माफिया अतीक के लिए निकलता था. बड़ी बात तो ये है कि इस काफिले में तमाम कारों के साथ ही बाइक और घोड़े पर सवाल समर्थक शामिल हुए और पूरे रास्ते पटाखे फोड़ते हुए, जश्न मनाते हुए काफिले में शामिल हुए. बताया जा रहा है कि, माफिया अतीक अहमद जिस गद्दी बिरादरी से ताल्लुक रखता था, उसमें घुड़सवारी एक शौक होता है. तो इसीलिए उसकी बिरादरी से सम्बंधित लोग इस काफिले में घोड़े से शामिल हुए
