उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) आगरा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12:30 बजे तक होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में हुई। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना था। परीक्षा से आधे घंटे पूर्व सुबह 10:30 बजे से ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया गया। प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों ने अपना सीटिंग प्लान देखा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र लेकर पहुंचे। जिन परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र नहीं निकल पाया, उन्हें अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आना था। ऐसे परीक्षार्थी थोड़ा और पहले पहुंचे। ताकि उनकी समस्या का समाधान करके परीक्षा में शामिल किया जा सका।
