ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अध्यापकों से एचआरए के अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी पर रोक, चार सप्ताह में मांगा जवाब

प्रयागराज : (मानवीय सोच)  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अध्यापकों से मकान किराया भत्ता (एचआरए) के अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी पर रोक लगा दी है। साथ ही पक्षकारों से चार सप्ताह में जवाबी हलफनामा और दो सप्ताह में प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला ने अशोक सिंह व 161 की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

मामले में वित्त एवं लेखाधिकारी भदोही द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2022 को एक आदेश जारी कर 18 जुलाई 2018 से जनवरी 2023 तक हुए शहरी मकान किराया भत्ता के अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी का आदेश दिया है। वित्त एवं लेखाधिकारी का यह आदेश शासन द्वारा 18 जुलाई 2018 को जारी आदेश के क्रम में जारी किया है। शासनादेश के तहत भदोही जिले को बी श्रेणी से हटाकर अवर्गीकृत श्रेणी में रख दिया गया है।

इसी वजह से मुख्यालय से आठ किलोमीटर के क्षेत्र को छोडक़र शेष इलाके में स्थित विद्यालयों के शहरी मकान किराया भत्ते का भुगतान रोक दिया गया। प्रभावित शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस आदेश को चुनौती दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पक्षकारों से जवाब दाखिल करने को कहा है।

Scroll to Top