ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अनियोजित प्लॉटिंग करने वाले से वसूला जाएगा डेवलपमेंट चार्ज,

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में अनियोजित प्लॉटिंग करने वालों से डेवलपमेंट चार्ज वसूला जाएगा। जिला प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के साथ ही चार्ज वसूलेगा। इसके बाद जमा रकम से नगर निगम विकास कार्य करवाएगा। जिले में नियंत्रित विकास के लिए इस प्रकार के कड़े कदम उठाने पर जोर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने लोक निर्माण विभाग की 15 विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक की।

इसमें मंत्री ने कहा कि जिले में अनधिकृत प्लॉटिंग करने वालों को जमीन बेचने से पहले बिजली, पानी, सीवर व ड्रेनेज के साथ ही सड़क जैसी सुविधाएं मुहैया करवानी होंगी। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो प्लॉटिंग करने वालों से डीएम वसूली कर नगर निगम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। डीएम यह भी निर्धारित करेंगे कि संबंधित विभागों में डेवलपमेंट चार्ज जमा होने के बाद ही प्लॉटिंग हो। ऐसा नहीं करने वालों को नोटिस जारी कर शुल्क वसूला जाए।

इस मौके पर विधायक डॉ. नीरज वोरा, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक ओपी श्रीवास्तव, रक्षामंत्री के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, डीएम सूर्य पाल गंगवार, सीडीओ अजय जैन, अपर नगर आयुक्त ललित सिंह, जेसीपी गुंजिता अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येन्द्र, सेतु निगम के अधिशासी अभियंता अमित सिंह सहित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो विभाग सड़क बनवाएगा, वही मेंटेनेंस भी करवाएगा। मेंटेनेस के समय ड्रेनेज सिस्टम भी सही किया जाएगा। सड़कों के निर्माण के समय ही गैस लाइन, वॉटर लाइन, सीवर लाइन सहित अन्य कार्यों के लिए संबंधित विभागों से एनओसी लेनी होगी। मकसद है कि सड़क बनने के बाद खोदने की जरूरत न पड़े। नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए।

 

Scroll to Top