ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अनुप्रिया पटेल की नजर दो से ज्यादा लोकसभा सीटों पर , अयोध्या में दिखाएंगी ताकत

अयोध्या : (मानवीय सोच) अपना दल (एस) की ख्वाहिश अब तीसरी ताकत की तर्ज पर एनडीए में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की है। दरअसल पार्टी शक्ति संतुलन के मामले में यूपी की राजनीति में भाजपा और सपा के बाद तीसरे नंबर पर और बसपा व कांग्रेस से आगे है। इसीलिए कुर्मी वोट बैंक के सहारे लोकसभा की दो से अधिक सीटों पर दावेदार के रूप में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की नजर है। अनुप्रिया ने बेहद सधे हुए अंदाज में इस दिशा में अपने कदम भी बढ़ा दिए हैं।

एनडीए के शीर्ष घटक भाजपा को संदेश देने के साथ अपनी महत्वाकांक्षा को जमीन पर उतारने के लिए उन्होंने उसी सरजमीं का चयन किया जो भाजपा के लिए सत्ता की धुरी रही है। अनुप्रिया पार्टी के स्थापना दिवस का मुख्य समारोह पहली बार पहली बार अयोध्या में मनाने के लिए शनिवार को यहां आ रही हैं। इस आयोजन के माध्यम से वह अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगी। इसीलिए सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अयोध्या मंडल के पांचों जिलों के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है।

Scroll to Top