ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अबू धाबी के बड़े कारोबारी का है लखनऊ एयरपोर्ट पर बरामद सेटेलाइट फोन

लखनऊ (मानवीय सोच)  अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर चेकिंग में बुधवार को पकड़े गये युवक के पास से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ था। देर रात को आईबी और एटीएस की टीम के पूछताछ में सामने आया कि यह सेटेलाइट फोन अबू धाबी के बड़े कारोबारी खलदून खलीफा अल मुबारक का है। इस फोन को लेकर उनका नौकर कुलदीप वृंदावन 20 जून को उत्तर प्रदेश में लेकर आया था। पुलिस व आईबी व एटीएस जांच कर रही हैं कि सेटेलाइट फोन किस काम से लेकर आया था।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक बुधवार को एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे उन्नाव के कुलदीप को सीआईएसएफ ने पकड़ा था। उसके पास से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ था। इस मामले में एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी विपुल कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। देर रात को सेटेलाइट फोन के संबंध में सुरक्षा एजेंसियां आईबी, एटीएस सहित ने पूछताछ की। जिसमें कई राज सामने आये। पूछताछ में सामने आया कि वह खलदून खलीफा  का नौकर है।  अबू धाबी स्थित घर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह 20 जून को छुट्टी लेकर उन्नाव आया था। इस दौरान वह मालिक का बैग लेकर चला आया। जिसमें ये फोन रखा था। आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया उसने अपने मालिक का सेटेलाइट फोन 20 जून को लेकर यूपी आया था। बृहस्पतिवार को आरोपी कुलदीप को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस फोन की जांच केलिए फोरेंसिक व तकनीकी टीम को लगाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खलदून खलीफा का नौकर है आरोपी
एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया आरोपी युवक कुलदीप अबू धाबी के बड़े कारोबारी खलदून खलीफा अल मुबारक का नौकर है। पूछताछ में उसने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि फोन खलदून खलीफा का ही है। खलदून खलीफा मैनचेस्टर सिटी फुटबाल क्लब यूएई और मुंबई के चेयरमैन भी है। एक महीने पहले यूपी आया था। एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। उन्होंने आईबी व एटीएस की टीम तत्काल सरोजनीनगर थाने पहुंची। देर रात तक कुलदीप से पूछताछ चलती रही।  आईबी की टीम यह पता लगा रही है कि एक महीने के दौरान इस सेटेलाइट फोन का प्रयोग कहां और कब किया गया है। कुलदीप ने एजेंसियों के अधिकारियों को बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था। वहां से सड़क मार्ग से उन्नाव आया था। उसके बैग में ही सेटेलाइट फोन था।  दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इस बात की पुष्टि के लिए टीम लगाई गई है कि वहां चेकिंग में आखिर सेटेलाइट फोन क्यों नहीं पकड़ा गया। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रिपोर्ट मांगी है।

Scroll to Top