ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अब भारतीयों को सिखाए जाएंगे ग्लोबल स्किल, अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली (मानवीय सोच) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर  ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय परियोजना ‘तेजस’ (ट्रेनिंग फॉर अमीरात जॉब्स् ऐंड स्किल्स) की शुरुआत की. इस परियोजना का मकसद भारतीय कार्यबल को कुशल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाजार की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है.

दुबई यात्रा पर हैं अनुराग ठाकुर

दुबई यात्रा के दूसरे दिन ठाकुर ने इस परियोजना की शुरुआत करने के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास युवा आबादी है और युवाओं की देश निर्माण और छवि निर्माण में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. उन्होंने कहा, ‘हमारा ध्यान इस आबादी को कुशल बनाना और दुनिया को भारत से बड़े पैमाने पर कुशल कार्यबल मुहैया कराना है.’

भारत-UAE के मजबूत रिश्तों का किया जिक्र

ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत-यूएई मजबूत रिश्तों के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि तेजस का लक्ष्य शुरुआती चरण में UAE में 10 हजार लोगों के मजबूत भारतीय कार्यबल को तैयार करना है.

कई दिग्गजों से मिले केंद्रीय मंत्री

ठाकुर ने इस दौरे के दौरान कबीर खान और प्रियदर्शन सहित प्रख्यात भारतीय फिल्मकारों से मुलाकात की. इस दौरान अबू धाबी फिल्म आयोग के फिल्म आयुक्त हंस फरइकिन भी रहे.

तीन दिवसीय यात्रा पर हैं ठाकुर

उन्होंन दुबई एक्सपो में इंडिया पैवेलियन का भी दौरा किया और उन्होंने यूएई सरकार में अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामलों के राज्यमंत्री रीम अल हाशमी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. ठाकुर 3 दिवसीय यात्रा पर शनिवार को यूएई गए थे.

 

Scroll to Top