ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अब रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे आधार कार्ड और पैन कार्ड सर्विस हुई शुरू

नई दिल्ली (मानविया सोच): अब आपने आधार कार्ड बनवाना है या उसमें कोई अपडेट करवाना है। या फिर पैन कार्ड से संबंधित कोई काम है तो आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर भी यह काम करवा सकते हैं, क्योंकि जल्द ही लोगों को रेलवे स्टेशन पर कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ मिलेगा। कॉमन सर्विस सेंटर सबसे पहले वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन और प्रयागराज सिटी रेलवे स्टेशन पर पायलट आधार पर शुरू किया गया है।

वाराणसी और प्रयागराज के बाद देश के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी ‘कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जैसी कियोस्क शुरू होने जा रही हैं। इन कियोस्क को ‘रेलवायर साथी कियोस्क’ नाम दिया गया है। ये कियोस्क कॉमन सर्विस सेंटर के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) द्वारा संचालित किए जाएंगे। इन ‘कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेंटर पर आप ट्रेन, हवाई या बस टिकट बुक करा सकते हैं। आधार कार्ड, पैन कार्ड वोटर कार्ड, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, इनकम टैक्स, बैंकिंग और बीमा से जुड़े काम भी करवा सकते हैं।

रेलटेल (Railtel) लगभग 200 रेलवे स्टेशनों पर कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क का संचालन करेगाष इनमें से 44 दक्षिण मध्य रेलवे में, 20 पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में, 13 पूर्व मध्य रेलवे में, 15 पश्चिम रेलवे में, 25 उत्तर रेलवे में, 12 पश्चिम मध्य रेलवे में हैं, 13 पूर्वी तट रेलवे में हैं और 56 पूर्वोत्तर रेलवे में हैं।

यह योजना सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी में संचालित की गई है। ये रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा है।

रेल मंत्रालय के एक सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल ने पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) कियोस्क (स्टॉल) संचालित करने की एक योजना शुरू की है। यह योजना सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी-एसपीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के साथ साझेदारी में संचालित की गई है।

Scroll to Top