ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी

मुंबई   (मानवीय सोच)  अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए  दी गई है. मुंबई पुलिस ने सांताक्रूज थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मनविंदर सिंह है. वह उत्तर प्रदेश में लखनऊ का रहने वाला है.
मुंबई पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अभिनेता विक्की कौशल की शिकायत पर सांताक्रूज थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसकी संख्या सीआर नंबर 911/2022 है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2), 354 (डी) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है.
विक्की कौशल ने सांताक्रूज थाने में शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति उन्हें और कैटरीना कैफ को धमकी दे रहा है और इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट कर रहा है. शिकायतकर्ता विक्की कौशल ने कहा है कि आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और उसे धमका रहा है. बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना ने 2021 में शादी की थी.
Scroll to Top