ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अभिनेत्री वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

(मानवीय सोच) खूबसूरत अभिनेत्री वहीदा रहमान को 2023 में दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर इसकी घोषणा की है. वहीदा रहमान को बॉलीवुड में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित पुरस्कार मिलेगा. अनुराग ठाकुर ने अपने एक्स के कैप्शन में लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. ”

वहीदा रहमान का शानदार करियर

85 वर्षीय वहीदा रहमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1955 की तेलुगु फिल्म “रोजुलु मारायी” से की. इसके बाद उन्होंने “जयसिम्हा” में काम किया. साल 1956 में देव आनंद की मुख्य भूमिका वाली फिल्म “सीआईडी” से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया. 5 दशकों तक वहीदा ने कई महान अभिनेताओं के साथ अलग-अलग भाषाओं में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें “रेशमा और शेरा” (1971) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. बता दें कि वहीदा को पहले ही पद्म श्री और पद्म भूषण मिल चुका है.

Scroll to Top