ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अयोध्या आंदोलन में मरने वालों के मोक्ष के लिए होगा बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक

वाराणसी : (मानवीय सोच) श्रीराम मंदिर आंदोलन में मरने वालों की मोक्ष की कामना से श्री काशी विश्वनाथ का रुद्राभिषेक होगा। अयोध्या में बलिदान हुए ज्ञात-अज्ञात लोगों की आत्मा को मोक्ष मिले और इसके साथ राष्ट्र की एकता के संकल्प के साथ देश भर में 250 महामंडलेश्वर काशीपुराधिपति का रुद्राभिषेक करेंगे। इस दौरान सनातन सापेक्ष सरकार की अगले आम चुनावों में वापसी की भी कामना की जाएगी।

शुक्रवार को अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती और गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद शर्मा ने ये जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृति संसद का आयोजन किया जा रहा है। सनातन उन्मूलन की चुनौती देने वालों को यह संसद समुचित उत्तर देगी। देश के 400 जिलों से 127 संप्रदायों के साधु-सतों की चार दिनों तक काशी में जुटान होगी। संस्कृति संसद के माध्यम से पूरे विश्व को सनातन रक्षा का संदेश दिया जाएगा। गोविंद शर्मा ने बताया कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित 14 विद्वान और काशी के विशिष्टजनों को आयोजन समिति का संरक्षक बनाया गया है।
Scroll to Top