ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी

फैजाबाद   (मानवीय सोच)   यूपी के रेलवे स्टेशनों के बाद अब अयोध्या की कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फैजाबाद जिला जज कोर्ट में धमकी भरा लेटर स्पीड पोस्ट से भेजा गया है। कोर्ट में आए धमकी भरे लेटर के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस डॉग स्क्वायड के जरिए भी छानबीन करने में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फैजाबाद जिला कोर्ट में जो धमकी भरा पत्र भेजा गया है वह पूराकलदर के दौलपुर निवासी एक राशिद के नाम से भेजा गया है। जांच पड़ताल में पता चला है कि पत्र में दिया गया नाम और पता गलत इस्तेमाल किया गया है। हालांकि बाद भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। चौकी इंचार्ज सिविल कोर्ट विनय कुमार ने अयोध्या कोतवाली नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट परिसर में धमकी भरा लेटर मिलने की जानकारी के बाद वकीलों में दहशत फैल गई है। धमकी भरे लेटर को लेकर पुलिस और एटीएस भी जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने कचहरी परिसर के साथ-साथ अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

Scroll to Top