ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या के कैंट इलाके में लावारिस हालत में मिले 18 हैंड ग्रेनेड

अयोध्या (मानवीय सोच)  अयोध्या में सोमवार दोपहर कैंट इलाके में एक दर्जन से ज्यादा हैंड ग्रेनेड मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इतनी बड़ी मात्रा में लावारिस हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है। जानकारी के मुताबिक हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को कुल 18 हैंड ग्रेनेड लावारिस हालत में मिले थे जिन्हें नष्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये हैंड ग्रेनेड निर्मलीकुंड में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले थे। ये इलाका सेना की फायरिंग रेंज से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। वहां रहने वाले कुछ लोगों को झाड़ियों में ये बम मिले जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस से सूचना पाकर मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लावारिस हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि इन में ना तो फ्यूज थे ना ही पिन लगी हुई थी।

कहा जा रहा है ये वो हैंड ग्रेनेड हैं जो सैन्य अभ्यास के दौरान दगे नहीं और वहीं पड़े रह गए। हालांकि इस दावे से एक और सवाल खड़ा होता है और वो ये कि फायरिंग रेंज से ये हैंड ग्रेनेड ढाई किलोमीटर दूर झाड़ियों तक कैसे पहुंचे? निर्मलीकुंड एक रिहायशी इलाका है और वहां ग्रेनेड पहुंचने की कोई संभावना ही नहीं है। निर्मलीकुंड हाई अलर्ट वाला इलाका है। ऐसे में वहां इतनी बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर से प्रशासन के हाथ-पैर फूले हुए हैं।

 

Scroll to Top