ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या को अब ‘जलवायु स्मार्ट सिटी’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा

लखनऊ  (मानवी मीडिया) : अक्षय ऊर्जा के साथ अयोध्या को अब ‘जलवायु स्मार्ट सिटी’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग कुछ ही हफ्तों में वैदिक थीम पर आधारित ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रियों के एक समूह के समक्ष मंगलवार रात तत्काल, अल्पकालिक और दीर्घकालिक कार्य योजनाओं पर एक प्रस्तुति दी गई।  सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, एक आत्मनिर्भर टाउनशिप में रहने के इच्छुक लोगों की मांग को पूरा करने के लिए वैदिक थीम पर आधारित 1200 एकड़ चौड़ी ग्रीनफील्ड टाउनशिप का प्रस्ताव किया गया है।

इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद राज्य सरकार को पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पवित्र शहर के विकास में तेजी लाने को कहा ताकि राम मंदिर बनने से पहले ही इसे तैयार किया जा सके।

शहरी विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि अयोध्या में टाउनशिप अक्षय ऊर्जा पर आधारित हो ताकि इसे ‘जलवायु स्मार्ट सिटी’ में बदला जा सके।

इसके अलावा, शहरी विकास विभाग लखनऊ में कुकरैल आरक्षित वन को पुनर्जीवित करने और इसे पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाने की योजना बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रेजेंटेशन के दौरान अधिकारियों से बेघर, खानाबदोश, बेहद गरीब परिवारों और हाशिए के तबकों सहित सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने के लिए कहा, क्योंकि यह भाजपा के घोषणापत्र में प्रमुख बिंदुओं में से एक है।

Scroll to Top