# अयोध्या में एयरपोर्ट का 90% काम पूरा : रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग तैयार

अयोध्या : (मानवीय सोच)  भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या जा चुके हैं तो अब ‘नई अयोध्या’ को पहचान नहीं पाएंगे। आना-जाना, खाना-पीना, रहना, घूमना-फिरना, सब अलग होगा। सभी हाइवे (लखनऊ, गोरखपुर, गाेंडा के 2, बनारस, बरेली) पर बायपास की तरफ भव्य द्वार बन रहे हैं, जिससे पता चलेगा कि अयोध्या आ गई है। एयरपोर्ट का 90% काम पूरा हो चुका है। रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग तैयार है।

एयरपोर्ट का रनवे तैयार, बिल्डिंग अधूरी है

1175 करोड़ रु. की लागत से बायपास के पास मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। रनवे का काम पूरा हो चुका है। बिल्डिंग भी 69% तक तैयार है। इसे अक्टूबर के अंत तक पूरा करने की योजना है।

241 करोड़ में बने अयोध्या जंक्शन को उद्घाटन का इंतजार
करीब 10 हजार वर्ग मीटर में 241 करोड़ रुपए से बने अयोध्या जंक्शन की नई बिल्डिंग- सवा दो सौ कमरे-डॉरमेट्री, पौने दो सौ यात्रियों की क्षमता वाली 6 लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा और 24 कोच के 3 प्लेटफॉर्म के साथ उद्घाटन के लिए तैयार है।