शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने वकील व याचिकाकर्ता श्रीकांत प्रसाद पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि जुर्माने की राशि को एम्स के खाते में जमा कराए. कोर्ट ने केजरीवाल से जुड़ी खबरें प्रसारित करने पर रोक लगाने की मांग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कहा- हम क्या करें? क्या हम आपातकाल या मार्शल कानून लागू करें? हम प्रेस या राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का मुंह कैसे बंद कर सकते हैं? क्या हम कह सकते हैं कि कोई भी मिस्टर A या मिस्टर B के खिलाफ नहीं बोलेगा? दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी साफ किया
