ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अरविंद केजरीवाल ने खुद को बताया ‘भगत सिंह का चेला

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में अलगाववादी आंदोलन के प्रति अपने समर्थन के आरोपों का जवाब देते हुए खुद को “दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी” कहा। हालांकि केजरीवाल के इन बयानों की चौतरफा आलोचना हो रही है। दिल्ली से भाजपा सांसद व पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान से तो शर्म भी शर्मिंदा हो जाए।

बता दें कि पंजाब में रविवार को मतदान होना है। इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उनको कथिततौर पर आतंकवादी कहने के लिए उन पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, “ये सारे भ्रष्टाचारी मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं। मैं दुनिया का पहला आतंकवादी हूँ जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता है,अस्पताल बनवाता है, बिजली ठीक करता है। दुनिया का मैं पहला “स्वीट आतंकवादी” हूँ। अंग्रेज भगत सिंह से खौफ खाते थे। इसलिए उन्हें आतंकवादी बोलते थे। मैं भगत सिंह का चेला हूँ।”

खुद को भगत सिंह का चेला कहने पर गौतम गंभीर ने केजरीवाल को निशाने पर लिया। गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, “भगत सिंह ने अपने जिस्म के टुकड़े करवा लिए, लेकिन अपने मुल्क के टुकड़े नहीं होने दिए! सत्ता के लिए उनके नाम का सहारा लेना शर्म को भी शर्मिंदा करना है!”

इससे पहले केजरीवाल ने कहा, “ये सभी नेता एक साथ आकर आरोप लगाते हैं कि मैं देश को दो हिस्सों में बांटने की योजना बना रहा हूं और मैं ऐसे ही एक हिस्से का प्रधानमंत्री बनूंगा। आम आदमी पार्टी को हराने के लिए और भगवंत को CM बनने से रोकने के लिए सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठे हो गए हैं।”

Scroll to Top