ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अलगे सप्ताह जारी हो सकता है 9534 एसआई भर्ती परीक्षा रिजल्ट

नई दिल्ली (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड , लखनऊ की ओर से यूपी पुलिस 9534 एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट अब अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। पहले उम्मीद थी 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एसआई परीक्षा का रिजल्ट होली तक जारी किया जा सकता है। लेकिन अब उम्मीद है कि होली के अवकाश के बाद अगले सप्ताह रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

आपको बता दें कि यूपीपीबीपीबी की 9534 एसआई भर्ती 2021 परीक्षा का आयोजिन तीन चरणों में 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक तक किया गया था। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों के लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। एसआई भर्ती परीक्षा की आंसर-की पहले ही जारी की चुकी है और आपत्तियां भी लीं जा चुकी हैं। अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट का ही इंतजार है।

यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) व शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) में भाग लेने का मौका मिलेगा। पीईटी और पीएमटी के चरण केवल क्वालिफाइंग होंगे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जल्द ही पीएसटी पीईटी शुरू होंगे।

यूपी पुलिस एसआई पीईटी/पीएसटी :
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए – 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए – 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे UP Police SI Result 2021: 
– uppbpb.gov.in पर जाएं।
– उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 परिणाम संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर सब्मिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप सेव या डाउनलोड कर सकेंगे।

 

Scroll to Top