ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अलर्ट! घर में लगा WiFi भी नहीं रहा सेफ

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  घर में लगा वाई-फाई अब पहले जितना सेफ नहीं रहा। वर्क फ्रॉम होम के कारण आजकल बड़ी संख्या में यूजर अपने घरों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट के साथ ज्यादा डेटा भी मिलता है। एक तरफ वाई-फाई जहां यूजर्स की लाइफ को आसान बनाने का काम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह हैकर्स का नया हथियार भी बन गया है। Lumen Technologies की रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स आजकल ZuoRAT नाम के मैलवेयर से वाई-फाई राउटर्स को अटैक करके यूजर्स के कंप्यूटर और मोबाइल के डेटा को चोरी कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह मैलवेयर बड़ी चालाकी से अपना काम करता है और यूजर्स को इसकी भनक तक नहीं लगती।

नामी कंपनियों के राउटर्स पर अटैक
ल्यूमेन टेक्नॉलजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह मैलवेयर आसुस, सिस्को, ड्रेटेक और नेटगियर जैसी नामी कंपनियों के राउटर्स को अटैक कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह मैलवेयर टारगेट किए गए वाई-फाई नेटवर्क पर बिना पकड़ में आए काफी सालों से मौजूद रह सकता है। राउटर अटैक्स काफी आम होते हैं, लेकिन इस मैलवेयर का स्ट्रक्चर काफी टॉप लेवल का है और माना जा रहा है कि इसे देश के बाहर से नेटवर्क्स पर भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार मैलवेयर नेटवर्क पर मौजूद इन्फर्मेशन को ऐक्सेस करने से पहले राउटर्स को अटैक करता है। इसके बाद हैकर्स बड़ी आसानी से यूजर्स के विंडोज, macOS या Linux डिवाइस को ऐक्सेस कर पाते हैं। इस मैलवेयर में चार कंपोनेंट्स हैं और इसी कारण इसे डिटेक्ट करना भी मुश्किल है।

ऐसे रखें वाई-फाई राउटर्स को सेफ
हैकिंग अटैक के बढ़ते खतरे को देखते हुए जरूरी है कि अपने राउटर्स को सेफ रखा जाए। इसके लिए आप समय-समय पर राउटर को रीबूट किया करें। साथ ही राउटर्स के लिए आए सिक्योरिटी अपडेट और पैचेज को भी इंस्टॉल करें। अगर आपके राउटर में लेटेस्ट सिक्यॉरिटी अपडेट इंस्टॉल रहेगा, तो इसके हैक होने का खतरा काफी हद तक कम जाएगा। इसके अलावा विंडोज और Linux यूजर ऐंटी-मैलवेयर प्रोटेक्शन सर्विस को भी यूज कर सकते हैं।

Scroll to Top