ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र देश में खड़ा कर रहा था ISIS मॉड्यूल

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र पर आईएसआईएस के लिए मॉड्यूल खड़ा करने का आरोप लगा है। एनआईए की ओर से आईएसआईएस की गतिविधियों को लेकर देश के 6 शहरों के 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान यह मामला सामने आया। एनआईए की छापेमारी में रतलाम से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, यूपी से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है। यूपी में महाराजगंज, जौनपुर और आजमगढ़ में आईएसआईएस माड्यूल को लेकर छापा मारा गया।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स के छात्र फैजान अंसारी उर्फ फैज देश भर में आईएसआईएस के लिए मॉड्यूल खड़ा कर रहा था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान यहां रहने वाले आईएसआईएस समर्थकों के संपर्क में आने के बाद वह झारखंड आतंकी मॉड्यूल खड़ा कर रहा था। एनआईए ने फैजान से जुड़े आईएसआईएस समर्थकों की तलाश में छह राज्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी कर एक संदिग्ध को मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में छापेमारी कर दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Scroll to Top