ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अल जजीरा की पत्रकार की मौत को शहबाज शरीफ ने कश्मीर से जोड़ा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) अल-जजीरा ने वेस्ट बैंक में अपनी पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की मौत का आरोप इजरायली सेना पर लगाया है। शिरीन की मौत के बाद दुनिया भर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इजरायली सेना पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस केस में भारत को भी जबरन घसीट लिया है। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के लोगों ने शहबाज पर भी निशाना साधा है।

इजरायल के साथ भारत को लपेटा

शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में कहा है कि अल-जजीरा से जुड़ी पत्रकार शिरीन की इजरायली सेना के हाथों हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। उत्पीड़ित लोगों की कहानियां सुनाने वालों की आवाज को चुप कराना इजरायल द्वारा फिलिस्तीन और भारत द्वारा अधिकृत कश्मीर में नियोजित रणनीति का हिस्सा है।

द्वारा अधिकृत कश्मीर में नियोजित रणनीति का हिस्सा है।

शहबाज पर भड़के बलूचिस्तान के लोग

शहबाज के इस ट्वीट पर पाकिस्तान के लोग भी भड़क गए हैं। हकीम बलोच नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर कहा है कि शहबाज शरीफ अपने अगले ट्वीट में बलूच पत्रकारों के अपहरण, उत्पीड़न और हत्या की भी निंदा करेंगे, जिन्हें पाकिस्तानी सेना द्वारा निशाना बनाया गया था क्योंकि वे बलूचिस्तान के उत्पीड़ित लोगों की कहानियां बता रहे थे।

शहबाज शरीफ को बता दिया धोखेबाज

कुछ लोगों ने ट्वीट कर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को धोखेबाज बताया। लोगों ने कहा कि कुछ ही घंटे पहले आपने भारत के साथ ट्रेड शुरू करने की मंजूरी दी और अब आप भारत पर निशाना साध रहे हैं। कब तक पाकिस्तान की आम जनता को बेवकूफ बनाते रहोगे? गंदे खेलों की कोई सीमा भी है क्या?

 

Scroll to Top