ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवैध पार्किंग और स्टैंड संचालकों पर करें गैंगेस्टर की कार्रवाई

लखनऊ   (मानवीय सोच)  सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद गृह विभाग ने इस पर कड़ाई से अमल करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से सभी मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सड़क सुरक्षा पर विशेष बल देते हुये एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि की सड़कों और शहरी क्षेत्र की सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवैध पार्किंग व स्टैंड संचालको के विरुद्ध अभियान चलाकर गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट की कारवाई करने व अवैध वसूली से अर्जित सम्पत्ति को जब्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यातायात पुलिस, परिवहन, भूतत्व एवं खनिकर्म, जीएसटी और अन्य विभागीय कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का प्रकरण सामने आने पर संबन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, ऑटो, टैक्सी, बस स्टैंड हटाने को भी कहा गया है।

साथ ही बिना फिटनेस प्रमाण के चल रही स्कूल व प्राइवेट बसों समेत अन्य वाहनों के संचालन पर भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार वाहनों की ओवरलोडिंग रोकने, शहरों के प्रवेश स्थान पर वाहन न खडे़ होने देने और ढाबों के किनारे सड़कों पर वाहन खड़े पाए जाने पर संबंधित ढाबा संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया है।

Scroll to Top