ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवैध संबंध की बलि चढ़ गया प्रिंस, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर ली थी जान

गाजियाबाद (मानवीय सोच) गाजियाबाद के टीलामोड़ की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से करीब तीन माह से लापता चल रहे युवक की हत्या होने की बात सामने आई है। युवक की हत्या अवैध संबंधों को लेकर गला दबाकर की गई थी और फिर शव को लिंक रोड के नाले में फेंक दिया गया था। टीलामोड़ थाना पुलिस व स्वाट टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति-पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर प्रिंस की बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जबकि 31 दिसंबर को लिंक रोड थाना पुलिस को सड़ी-गली अवस्था में मिले उसके शव की शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसको लेकर टीलामोड पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराएगी।

टीलामोड़ थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि ग्राम सरूरपुर जिला बागपत निवासी 23 वर्षीय प्रिंस इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह गांव जावली स्थित क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग लेता था। वह 19 दिसंबर 2021 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। प्रिंस की मां राजरानी ने टीलामोड़ थाने में बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान 31 दिसंबर 2021 को थाना लिंक रोड पुलिस को सड़ी-गली हालत में एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान नहीं होने के चलते अज्ञात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वहीं, टीलामोड़ पुलिस को सर्विलांस टीम की मदद से महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी थी। प्रिंस की कुछ नंबरों पर लगातार बात होती थी। इन नंबरों की मदद से अहम सुराग मिले। पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रिंस के जिला गौतमबुद्धनगर निवासी सुरेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध होने की बात सामने आई। इसकी भनक सुरेंद्र को लग गई थी। सुरेंद्र ने पत्नी को अपने झांसे में लेकर प्रिंस को घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने नीरज, राहुल और विकास निवासी पंचशील कॉलोनी के साथ मिलकर प्रिंस की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

वहीं, शव की तस्वीर देखकर परिजन ने प्रिंस होने से इनकार किया है। टीलामोड़ थाना प्रभारी महावीर चौहान ने बताया कि पुलिस जल्द ही डीएनए टेस्ट कराएगी।

 

Scroll to Top