ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अशोक गहलोत के मंत्री के बेटे पर रेप केस: अपनों में ही घिरी कांग्रेस सरकार

जयपुर (मानवीय सोच)  राजस्थान से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का केस दर्ज कराने वाली पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर लिखा- दिल्ली के सदर बाजार थाने में दर्ज जीरो एफआईआर की जांच की जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन को लेकर मेरे डीजीपी से गंभीर सवाल हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा है कि एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई?

इस मामले में डीजीपी को तुरंत विभागीय जांच का निर्देश देना चाहिए। मदेरणा ने कहा कि DGP और राजस्थान पुलिस को भी पीड़िता और उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। क्योंकि उसका पैतृक निवास राजस्थान में है। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी सरकार बहुत संवेदनशील है, लेकिन पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है।

बिना नाम लिए महेश जोशी पर निशाना 

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के ट्वीट से साफ है कि भले ही दिव्या मदेरणा ने सीधे महेश जोशी या उनके बेटे का नाम अपने ट्वीट में नहीं लिखा हो लेकिन जिस तरह से उन्होंने पीड़ित युवती और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इसे सीधे तौर पर मंत्री महेश जोशी पर निशाना साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर जयपुर की एक युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

मंत्री महेश जोशी पर इस्तीफे का दबाव

बेटे पर रेप का केस दर्ज होने के बाद जलदाय मंत्री महेश जोशी पर इस्तीफा देने की चर्चाए तेज हो गई है। हालांकि, मंत्री महेश जोशी के करीबी नेताओं का कहना है कि महेश जोशी के इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन सीएम गहलोत के संकेत पर इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर कहा कि पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी।

कैबिनेट मीटिंग में हो सकती है इस्तीफे पर चर्चा

माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में मंत्री महेश जोशी के इस्तीफे की चर्चा हो सकती है। पूरे मामले में महेश जोशी सीएम गहलोत से मिलकर अपना पक्ष रख चुके हैं। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत की प्रदेश प्रभारी अजय माकन से इस संबंध में बातचीत हुई है।  दरअसल 13 से 15 मई तक उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर होने जा रहा है। ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे को उठाएगा तो सरकार और संगठन के लिए परेशानी का बड़ा मुद्दा बन सकता है।

 

Scroll to Top