ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अश्लील फोटो बनाने पर महिला ने पत्र भेज मुख्यमंत्री से की शिकायत , युवक ने फेंका तेजाब

लखीमपुर  : (मानवीय सोच)  एक युवक ने महिला के अश्लील फोटो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। इससे बौखलाए युवक ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। घटना 10 दिन पहले की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है। एक युवक ने कुछ समय पहले उसकी आपत्तिजनक फोटो बना ली थी। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की थी। शिकायत के बाद मामले में सुलह तो हो गई, लेकिन सात अगस्त को आरोपी लवकुश अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया था। 

लवकुश ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से हमले में महिला की पीठ झुलस गई। ओयल ट्रॉमा सेंटर में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे पीड़िता दहशत में है। उधर, पुलिस ने आरोपी लवकुश व अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

Scroll to Top