ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

असम में एक्टिविस्ट की खुदकुशी पर सीएम ने मांगी माफी

गुवाहाटी  (मानवीय सोच)  असम के डिब्रूगढ़ में मशहूर पशु अधिकार कार्यकर्ता विनीत बागड़िया की आत्महत्या के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को नाकामी का जिम्मेदार बताते हुए खुद माफी मांगी. सीएम सरमा ने कहा कि यह डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन की नाकामी है. मैं इस पर शर्मिंदा हूं. उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया. उन्होंने ट्वीट करके विनीत की मौत पर दुख जताया. ANI के मुताबिक, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट विनीत बागड़िया ने गुरुवार को डिब्रूगढ़ के शनि मंदिर मार्ग स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकार्ड किया था, जिसमें बाइदुल्ला खान, संजय शर्मा और निशांत शर्मा पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. विनीत ने कहा था कि एक जमीन के किराए को लेकर ये लोग उनका और उनके परिवार का काफी समय से उत्पीड़न कर रहे हैं.

विनीत बागड़िया एनिमल वेलफेयर पीपुल नाम से एनजीओ चलाते थे. जानवरों की मदद के लिए वह काफी मशहूर थे. उनका डिब्रूगढ़ शहर में एक बार भी है. उनके पिता कैलाश कुमार बागड़िया शहर के नामी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. वह आम आदमी पार्टी के नेता हैं और निकाय चुनाव भी लड़ चुके हैं. कैलाश बागड़िया ने तीन लोगों को बेटे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने अगले ही दिन बाइदुल्ला खान और निशांत शर्मा को लुमडिंग से गिरफ्तार कर लिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनीत के परिवार और बाइदुल्ला के बीच कई साल से विवाद चल रहा था. विनीत के पिता ने कथित रूप से अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर संजय शर्मा को बिजनेस के लिए किराए पर जगह दी थी. आरोप है कि संजय ने वहां पर बाइदुल्ला को किराए पर रख लिया, जिसने मोटरसाइकल स्पेयर पार्ट्स की दुकान खोल ली. विनीत का परिवार पिछले कई साल से उनसे दुकान खाली कराने की कोशिश कर रहा था. कैलाश ने आरोप लगाया कि ये लोग न तो किराया दे रहे हैं और न ही जगह खाली कर रहे हैं. मामला अदालत तक भी पहुंचा. लेकिन अब विनीत की आत्महत्या से मामला गरमा गया है.

Scroll to Top